Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला  शहर के सभी वार्डो में कुत्तों को लगाए जाएंगे एंटी रेबीज के इंजेक्शन

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज रिज मैदान शिमला से मेगा डॉग वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की। यह अभियान ह्यूमेन पीपल एनजीओ, रामपुर, मिशन रैबीज़, नगर निगम शिमला और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से 15 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा।शिमला नगर निगम के सभी 34 वार्डों में करीब 4,000 आवारा कुत्तों को रैबीज़ का टीका लगाया जाएगा।

पहली बार अंतरराष्ट्रीय संगठन मिशन रैबीज़ हिमाचल प्रदेश में इस तरह का अभियान चला रहा है। शुभारंभ के बाद वैक्सीनेशन टीमों के वाहनों को डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुत्तों की समस्या काफी बड़ी समस्या है सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को लेकर सुनवाई हो रही है। शिमला पर्यटन नगरी होने के साथ-साथ प्रदेश की राजधानी भी है हर रोज कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं। यहां पर एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान एक अच्छी पहल है। नगर निगम के सभी वार्डों में 4000 के करीब कुत्तों को वैक्सीनेट किया जाएगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.