Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-अमेरिका रिश्तों पर संकट: फरीद जकारिया का बड़ा बयान

अमेरिका  | भारत और अमेरिका के रिश्तों में बढ़ती खटास पर भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार और जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों ने दशकों की मेहनत से बने रिश्तों को गहरी चोट पहुँचाई है और यह ट्रंप प्रशासन की अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक गलती साबित हो सकती है।

जकारिया ने याद दिलाया कि भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया, रूस से तेल खरीदने पर लगातार दबाव बनाया गया और सहयोग की बजाय भारत को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में भारत ने साफ संदेश दिया कि वह “किसी दबाव में फैसले नहीं लेगा।”

सीएनएन पर अपने विश्लेषण में जकारिया ने कहा— “भारतीयों को लगने लगा है कि अमेरिका भरोसेमंद नहीं रहा। वह अपने दोस्तों के साथ भी बर्बर व्यवहार कर सकता है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि इस नीति से भारत रूस और शायद चीन की ओर भी झुक सकता है। जकारिया के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने मल्टी-अलाइनमेंट नीति अपनाई थी, लेकिन अब ट्रंप प्रशासन की अचानक बदलती नीतियों ने सारा समीकरण बिगाड़ दिया है।

पाँच राष्ट्रपतियों की तुलना

जकारिया ने ट्रंप से पहले के पाँच अमेरिकी राष्ट्रपतियों की नीतियों का हवाला भी दिया—

  • बिल क्लिंटन (2000): भारत यात्रा से रिश्तों की नई शुरुआत।
  • जॉर्ज बुश: भारत को महाशक्ति की तरह ट्रीट किया।
  • बराक ओबामा: भारत को एशिया नीति की धुरी बनाया।
  • ट्रंप 1.0: मोदी से निजी रिश्ते मजबूत किए, क्वाड को आगे बढ़ाया।
  • जो बाइडेन: रक्षा और अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाया।

लेकिन जकारिया का मानना है कि ट्रंप 2.0 के आते ही हालात पूरी तरह पलट गए। भारत को सबसे ऊँचे टैरिफ वाले देशों में डाल दिया गया, जबकि पाकिस्तान पर केवल 19% टैरिफ लगाया गया और उसके साथ ऊर्जा व सैन्य सहयोग बढ़ा दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.