Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयर इंडिया की सेवाओं पर बीजेपी नेता का बड़ा हमला

नई दिल्ली | हवाई यात्रा के दौरान मिल रही असुविधाओं को लेकर शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि एयरलाइन ने उनकी पेड सीट बिना जानकारी बदली, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जफर इस्लाम ने बताया कि उन्होंने 18 अगस्त को मुंबई से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी और 10C सीट के लिए भुगतान किया था, लेकिन एयरलाइन ने बिना किसी सूचना के उन्हें 28D सीट पर बैठा दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराज़गी जताते हुए लिखा, “एयर इंडिया की सेवाओं में लगातार गिरावट आ रही है। बिना स्पष्टीकरण और माफी के मेरी पेड सीट बदल दी गई। पहले एयर इंडिया ऐसी नहीं थी, अब यात्रियों को भारी दिक्कत हो रही है।”

एयर इंडिया का जवाब

बीजेपी नेता की शिकायत के बाद एयर इंडिया ने इस मामले की जांच शुरू करने की बात कही। एयरलाइन ने कहा, “इस बात की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद। हम जांच कर रहे हैं और जल्द जानकारी देंगे।”

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठे हों। समय पर फ्लाइट न मिलने, सीट बदलने और तकनीकी खराबियों की शिकायतें यात्रियों को बार-बार झेलनी पड़ रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ट्रैफिक ऑफिस के सामने स्थित पुलिस डीएवी स्कूल में खुद वाहन चलाकर पहुंच रहे छात्र, नियमों की धज्जियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में यातायात नियमों का पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के सामने ही नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। ट्रैफिक ऑफिस के नजदीक स्थित शहर के मशहूर पुलिस डीएवी स्कूल में कई छात्र खुद वाहन चलाकर स्कूल...

मोहाली बस स्टैंड की बदहाली पर गंभीर सवाल, 2 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मौके पर दिखाए खस्ताहाल हालातगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के बहुचर्चित बस स्टैंड की बदहाली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस बस स्टैंड से जुड़े निर्माण, सड़क, पार्किंग, बिजली, पानी और निवेशकों के पैसे से संबंधित...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दर्ज की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने अध्यक्ष

शगुन कश्यप । सारांश मेहरासमर न्यूज । चंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एबीवीपी को समर्थन दिया था। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राजनीति...

मोहाली में अस्पतालों व संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग बनी रोजमर्रा की परेशानी

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंहमोहाली | समर न्यूजमोहाली में बड़े अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे हो रही पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो...

प्यार और पसंद की शादी की कीमत जान देकर क्यों? पंजाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर फिर सवाल

तरनतारन में 22 वर्षीय युवक की हत्या ने फिर बढ़ाई चिंताजुलाई में फरीदकोट में युवती की हत्या का मामला, 2025 में अमृतसर में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या से भी दहला था राज्यसमर न्यूज | तरनतारन पंजाब में पसंद की शादी और पारिवारिक असहमति से जुड़े खूनी विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.