Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू.. आपदा और बेरोज़गारी पर होगा जोरदार घमासान

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 12 दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि अब तक विधानसभा सचिवालय को 1018 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्र सौहार्दपूर्ण माहौल में चले, इस दिशा में सभी दलों से सहयोग की उम्मीद है। आपदा जैसे साझा मुद्दों पर एकजुट होकर विचार करने की आवश्यकता है।बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश हर साल प्राकृतिक आपदाओं से जूझता है, लेकिन सरकार तैयारियों में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने बेरोज़गारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले तीन साल से भर्ती प्रक्रियाएं ठप हैं और कांग्रेस सरकार पाँच लाख नौकरियों के वादे पर खरा नहीं उतर पाई है। विपक्ष इस सत्र में आपदा प्रबंधन, बेरोज़गारी, आर्थिक संकट और सरकारी संस्थानों के स्थानांतरण जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में पहली बार मॉनसून सत्र को 12 दिनों तक बढ़ाया गया है ताकि विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याएं खुलकर रख सकें। उन्होंने बताया कि 2023 की आपदा में प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र सरकार से महज 1,500 करोड़ मिले। इस साल भी अब तक 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि नियम 130 के तहत आपदा पर चर्चा होगी और यदि विपक्ष नियम 67 के तहत भी चर्चा चाहता है, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

Summer express/अंबाला -:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,चाचा-भतीजे की मौत

Summer express/मोनिका रावत, पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर...

20 सितंबर को सेक्टर-17 में नशे के खिलाफ जुटेंगे हजारों युवा, Gen Z संभालेगा मोर्चा

Summer express/मोनिका रावत/चंडीगढ़। युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने और समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 प्लाजा में “Gen Z Against Drugs” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है, लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं...

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.