अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के साहा खंड के लंगर छलनी गांव में एक बड़े फर्जी नशा मुक्ति केंद्र का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर केंद्र से 23 युवकों को छुड़ाया और उन्हें अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस नशा मुक्ति केंद्र के पास संचालन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। मौके से 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से अधिकतर संचालक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और स्वास्थ्य विभाग को भी कार्रवाई के लिए अलर्ट किया गया है।
गौर करने वाली बात है कि अंबाला में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई फर्जी नशा मुक्ति केंद्रों का खुलासा हो चुका है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते यह धंधा लगातार फलता-फूलता रहा। अब स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पूरा मामला डीसी अंबाला के समक्ष रखा जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।