Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी ने मोरनी-कालका में 19 गांवों की सड़कों के निर्माण के दिए आदेश

हरियाणा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला के मोरनी और कालका क्षेत्र में ग्रामीणों के सुगम आवागमन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए 19 गांवों में लगभग 61 किलोमीटर कच्ची सड़कों को पक्का करने और पेवर ब्लॉक सड़कों के निर्माण के निर्देश जारी किए हैं। इन सड़कों की चौड़ाई 12 फुट होगी।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण से निवासियों को बेहतर आवाजाही मिलेगी और विकास के नए मार्ग खुलेंगे। उन्होंने वन विभाग से एनओसी लेकर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए।

सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत में गुणवत्ता पर किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा। तय समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिला पंचकूला में थापली बधिशेर से कोटी 1.68 किलोमीटर, पिंजौर मल्लाह से मंगनीवाला 1.20 किलोमीटर और गोबिंदपुर से थाथर 5.35 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य भी वन विभाग से एनओसी लेकर जल्द शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पानीपत-सफीदों 41 किलोमीटर, सफीदों-जींद 21.65 किलोमीटर, और अम्बाला में साहा चौक से पंचकूला-यमुनानगर फोरलेन व साहा चौक से कालपी तक सड़कों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य भी जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए।

सैनी ने कहा कि यह परियोजनाएं केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, सुरक्षा और यातायात सुगमता को भी बढ़ावा देंगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.