Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोज़गार पर सदन में हंगामा,विपक्ष का वॉकआउट.. मुख्यमंत्री पर लगाए झूठ बोलने के आरोप

Shimla, 20 August

विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन रोज़गार का मुद्दा गरमा गया। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सरकार से अब तक दी गई नौकरियों का ब्यौरा मांगा।विपक्षी विधायकों विपिन परमार और सतपाल सत्ती ने सवाल उठाए कि कांग्रेस सरकार ने अब तक कितनी नौकरियां दी हैं। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विभिन्न विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया गिनानी शुरू की। विपक्ष ने ठोस आंकड़े मांगे और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं। नाराज़ विपक्षी विधायक नारेबाज़ी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री ने सदन में 34,980 नौकरियां देने का दावा किया था, जबकि 15 अगस्त के भाषण में केवल 23,191 नौकरियों का ही उल्लेख किया। उन्होंने सवाल उठाया कि शेष 11 हज़ार नौकरियां कहां गईं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि ढाई साल के कार्यकाल में सरकार ने युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफलता पाई है।उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी के नाम पर प्रशिक्षण आधारित योजनाएं ला रही है, जिसमें दो साल की सेवा के बाद पुनः परीक्षा देनी होगी। इसे युवाओं के साथ मज़ाक करार देते हुए ठाकुर ने आउटसोर्स भर्ती में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 5 लाख नौकरियां और पहले ही कैबिनेट में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन डेढ़ लाख से अधिक नौकरियों का हिसाब तक नहीं दिया जा रहा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह झूठ बोलते हैं। ढाई साल में ढाई लाख नौकरियां देने का वादा था, लेकिन हकीकत यह है कि युवाओं को ठोस लाभ नहीं मिला। आउटसोर्स भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम से युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.