Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर हवाई प्रतिबंध एक माह बढ़ाया

पाकिस्तान  | कंगाल पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक बार फिर अपनी हेकड़ी दिखाई है। बुधवार को पाकिस्तानी हवाई अड्डा प्राधिकरण (CAA) ने घोषणा की कि भारतीय विमानों पर उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश की पाबंदी को 23 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में नया नोटम (Notice to Airmen – NOTAM) जारी किया गया है।

इस प्रतिबंध के तहत सभी भारतीय वाणिज्यिक विमान, भारत सरकार या निजी कंपनियों के स्वामित्व वाले विमान और भारत द्वारा पट्टे पर लिए गए सैन्य व नागरिक विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में नहीं प्रवेश कर सकेंगे।

यह पाबंदी सबसे पहले 23 अप्रैल को लागू की गई थी, जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा। तब से लेकर अब तक यह प्रतिबंध हर महीने नवीनीकृत होता रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से भारतीय एयरलाइनों को यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों की उड़ानों के लिए लंबा मार्ग अपनाना होगा। परिणामस्वरूप उड़ान का समय बढ़ेगा, यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा अवधि झेलनी पड़ेगी और ईंधन लागत बढ़ने से टिकट कीमतों पर असर पड़ेगा।

इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही सीधी उड़ानों पर रोक है, और अब यह कदम एयरलाइनों व यात्रियों के लिए और चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.