21 August, 2025
रोहित शर्मा के वनडे से संन्यास लेने के बाद माना जा रहा था कि शुभमन गिल टीम इंडिया के नए कप्तान बनेंगे। गिल इस समय टेस्ट और टी20 टीम की कप्तानी पहले से ही संभाल रहे हैं।
लेकिन अब बीसीसीआई गिल को वनडे कप्तान बनाने की बजाय कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस ईयर पर भरोसा जता सकती है। ऐसे में शुभमन को वनडे कप्तानी के लिए इंतज़ार करना पड़ सकता है।इसी बीच खबर है कि बीसीसीआई ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा को आखिरी बार मौका दे सकती है, ताकि वे अपना फेयरवेल मैच खेलकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दे.