Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाम में फंसे यात्रियों को प्रशासन की सौगात, बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी खिला रही मुफ्त भोजन

Mandi, dharamveer

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के पंडोह से औट तक इन दिनों हालात बेहद खराब हैं। कैंची मोड़, दयोड, जोगणी माता मंदिर, दवाड़ा, रैंशनाला, झलोगी और शनि मंदिर के पास बने डेंजर स्पॉट के कारण वाहनों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है। यही वजह है कि रोजाना इस मार्ग पर भारी जाम लग रहा है और यात्री घंटों फंसे रहते हैं।

दिन में तो लोग दुकानों से कुछ खरीदकर खा-पी लेते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यात्रियों के पास खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं होती। ऐसे में मंडी जिला प्रशासन ने राहत पहल करते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी पंडोह के सहयोग से भोजन उपलब्ध करवाना शुरू किया है। प्रशासन राशन मुहैया करा रहा है और मंदिर कमेटी के सदस्य खाना पकाकर जगह-जगह फंसे हुए लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

“कोई भूखा न रहे”

मंदिर कमेटी पंडोह के प्रधान दीपक सैनी ने कहा कि प्रशासन ने इस सेवा कार्य की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है और वे पूरी निष्ठा से इसे निभा रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक जाम की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

यात्रियों ने जताया आभार

जाम में फंसे राहगीरों ने प्रशासन और मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त किया है। पर्यटक अर्पित और ट्रक चालक सतीश पाल ने कहा कि वे लंबे समय से जाम में फंसे हैं और ऐसी स्थिति में भोजन मिलना बड़ी राहत है।

पहले भी निभाई सेवा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रशासन और मंदिर कमेटी ने ऐसी सेवा दी हो। वर्ष 2023 की आपदा के दौरान भी लगातार 22 दिन तक सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक जाम में फंसे लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया गया था। इस बार भी वही जनसेवा की भावना देखने को मिल रही है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...

चीन के नए शक्तिशाली एआई मॉडल ने अमेरिका की चिंता बढ़ाई

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वैश्विक दौड़ में चीन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत कर दी है। चीनी एआई कंपनी जिपू एआई ने अपना नया ओपन-वेट एआई मॉडल जीएलएम-5.2 पेश किया है। शुरुआती परीक्षणों में दावा किया गया है कि यह मॉडल साइबर सुरक्षा, कोड विश्लेषण और सॉफ्टवेयर में खामियां खोजने जैसे विशेष क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.