Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 112 डायल से हाईवे और साइबर अपराध की तुरंत मदद

गुरदासपुर | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुरूप पंजाब पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुलभ और कुशल बनाया है। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी (एन.एच.ए.आई.) हेल्पलाइन 1033 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 को एकीकृत कर 112 डायल से जोड़ा गया है। इस नई प्रणाली के तहत नागरिक केवल एक कॉल से हाईवे हादसों, वाहन संबंधी समस्याओं और साइबर/वित्तीय धोखाधड़ी की रिपोर्ट कर सकते हैं।

डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने बताया कि यह पहल एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी और त्वरित सहायता सुनिश्चित करेगी। पहले अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों की वजह से मदद लेने में परेशानी होती थी, लेकिन अब 112 कॉल से समस्या का समाधान तुरंत होगा। हाईवे संकट कॉल सीधे पुलिस और एन.एच.ए.आई. से जुड़ गई हैं, वहीं साइबर अपराध की शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी।

रंधावा ने बताया कि पंजाब की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली अब पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, आपदा, राजमार्ग सुरक्षा और साइबर अपराध, सभी को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है। यह सेवा 257 आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों (ई.आर.वी.) और 144 सड़क सुरक्षा बल वाहनों द्वारा राज्यभर में त्वरित मदद सुनिश्चित करेगी। सरकार ने इसके लिए 100 करोड़ रुपये ई.आर.वी. और 53 करोड़ रुपये 112 मुख्यालय भवन के लिए मंजूर किए हैं, जिससे पंजाब की सबसे उन्नत नागरिक-केंद्रित आपातकालीन प्रणाली बन गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने सभी...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.