Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा सत्र..विपक्ष ने फिर किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बॉयकॉट

Shimla, Sanju 

हिमाचल विधानसभा में मानसून सत्र के पांचवें दिन नियम 67 के तहत लाई गई आपदा पर चर्चा का सरकार ने जवाब दिया. जैसे ही आपदा पर चर्चा का जवाब देने के लिए सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सदन में खड़े हुए, तो विपक्ष के विधायक विरोध जताते हुए चुपचाप सदन से बाहर निकल आए. 

विपक्ष के विधायकों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर सदन के अंदर और बाहर दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है. विपक्ष पहले ही राजस्व मंत्री के व्यवहार को लेकर सदन से वॉकआउट भी कर चुका है. साथ ही पूरे मॉनसून सत्र के दौरान राजस्व मंत्री के बायकॉट का भी ऐलान कर चुका है. सदन के बाहर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का अनादर करने और आपदा प्रभावितों का अपमान करने का आरोप लगाया. इस दौरान विपिन परमार ने राजस्व मंत्री को अपना व्यवहार सुधारने की भी नसीहत दी.

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा पर विपक्ष की ओर से नियम 67 के तहत चर्चा लाई गई थी। इसका प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में लाया था। परमार ने कहा कि सरकार नियम 67 के तहत प्रस्ताव लाने में आनाकानी कर रही थी. लेकिन, विपक्ष के दबाव के बाद सदन में प्रस्ताव आया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश में 375 मौतें हुईं, 527 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 2 हज़ार 128 घरों को नुकसान पहुंचा। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी और मंडी के सिराज में हुआ।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावित लोगों को तात्कालिक राहत नहीं मिली. बल्कि लोगों ने आगे आकर आपदा प्रभावितों को राहत बांटी। उन्होंने कहा कि भगवान के बाद सरकार होती है, लेकिन मुख्यमंत्री गंभीर नहीं हैं और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी में दुर्भावना है। परमार ने कहा कि जगत सिंह नेगी ने न केवल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अनादर किया, बल्कि, आपदा प्रभावितों का भी अपमान किया। ऐसे में भाजपा विधायक दल ने तय किया है कि जब तक सत्र चलेगा, राजस्व मंत्री से न प्रश्न पूछे जाएंगे और न ही सदन में उनका वक्तव्य सुना जाएगा। इसको लेकर भाजपा विधायक दल ने शांति से सदन से वॉकआउट किया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा के सभी विधायक संस्कारी हैं। साथ ही उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को अपना व्यवहार सुधारने की भी नसीहत दी।

वहीं, इस दौरान विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस के “वोट चोर, गद्दी छोड़” कार्यक्रम पर भी निशाना साधा। विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश को लुटा और आज भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के सामने ही दो गुटों में धक्का मुक्की हुई और पार्टी की आंतरिक गुटबाजी सामने आ गई. उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस खत्म हो गई है और हिमाचल में भी अपनी नीतियों के चलते खत्म होने वाली है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.