Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कटिहार में भीषण सड़क हादसा

कटिहार  | बिहार के कटिहार जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार शाम कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के कोशकापुर वार्ड नंबर 4 निवासी विजय मंडल (45) और अंशु कुमारी (12) शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार तीन लोग देवघर से जलाभिषेक कर अररिया लौट रहे थे। तभी एनएच-31 के चिंता हरण मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय मंडल और अंशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजीत कुमार यादव (28), सतीश कुमार (25), प्रिंस कुमार (25) और लक्ष्मी कुमारी (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजन और आसपास के लोग रो-रोकर बेहाल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया...

अंबाला में शिफ्ट बदलते समय ईआरवी स्टाफ से गलती से चली गोली, एक कर्मचारी घायल

Summer express, अंबाला। सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) में तैनात स्टाफ के बीच शिफ्ट बदलने के दौरान एक हादसा हो गया। ड्यूटी परिवर्तन के समय सरकारी रिवाल्वर की जांच करते वक्त अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जिससे एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। जानकारी...

ज्योतिसर पुल के पास नहर में कूदी युवती को पुलिस और राहगीरों ने बचाया, हालत स्थिर

Summer express, कुरुक्षेत्र I हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ज्योतिसर क्षेत्र के पास नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में एक 19 वर्षीय युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ज्योतिसर पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद सतर्क राहगीरों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.