Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी स्कूल में छात्र ने टीचर पर नुकीले हथियार से किया हमला

भिवानी |  जिले के गांव ढाणा लाडनपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने शिक्षक पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक शिवकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के अनुसार, छात्र नीतिन ने कक्षा में पास बैठे दूसरे छात्र पर बैग फेंका। जब शिक्षक ने उसे ऐसा करने से रोका और प्राचार्य कक्ष में बुलाकर समझाया, तो छात्र ने गुस्से में आकर नुकीला हथियार निकालकर शिक्षक पर हमला कर दिया। शिक्षक शिवकुमार ने बताया कि यह घटना स्कूल में सुरक्षा की कमी को उजागर करती है और उन्होंने सरकार से सुरक्षित शैक्षिक माहौल सुनिश्चित करने की मांग की।

डॉक्टर डीके आहूजा ने बताया कि शिक्षक के सिर में दो जगह गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें तुरंत इलाज दिया गया और वर्तमान में वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस जांच कर रही है और छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...

मुख्यमंत्री पद की चर्चा पर विक्रमादित्य सिंह का मुस्कुराता जवाब, बोले- सफर लंबा है, उतार-चढ़ाव भी आएंगे

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखने वाले बयानों के बीच अब उनकी प्रतिक्रिया भी चर्चा का विषय बन गई है। शिमला में जब उनसे रजनीश किमटा के बयान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये...

मंडी में बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर, 129 रूटों पर चलेंगी बसें

इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस पर 30 प्रतिशत सब्सिडी, यात्रियों को भी मिलेंगी सरकारी किराया रियायतें Summer express/मंडी /धर्मवीर: मंडी जिला में बेरोजगार युवाओं और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिले के 129 रूटों पर बसें चलाने की...

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...

कोच्चि मर्सिडीज हादसे में बड़ी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर हटाए गए, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Summer express, कोच्चि। केरल के कोच्चि में 17 वर्षीय किशोर से जुड़े मर्सिडीज-बेंज सड़क हादसे के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार को पद से हटा दिया गया है। वहीं, मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.