Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष के हमलों के बीच सीएम सैनी का बड़ा दांव

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के तीखे सवालों और हंगामे के बावजूद अपनी संयमित और शालीन कार्यशैली से सबका ध्यान खींचा। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार हंगामा किया, खासकर लोहारु के मनीषा प्रकरण को लेकर, लेकिन मुख्यमंत्री ने तथ्यों के साथ सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्ष को संतुष्ट करने की कोशिश की।

सत्र की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने विपक्षी विधायकों को शांतिपूर्वक जवाब देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में सदन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए और सदन की मर्यादा बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी सदस्यों को संसदीय परंपराओं का पालन करने की नसीहत दी।

मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने मनीषा प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विपक्ष को भरोसा दिलाया कि हर मुद्दे पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी ने मार्च 2024 में पहली बार और अक्टूबर 2024 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। करीब डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अपनी सरलता, मुस्कान और जनता से सीधे जुड़ाव की शैली से अलग पहचान बनाई है। वे अक्सर गाड़ी रोककर लोगों से संवाद करते हैं, योजनाओं का फीडबैक लेते हैं और सुधार के लिए तुरंत कदम उठाते हैं। यही सादगी और सहजता विधानसभा सत्र के दौरान भी उनके चेहरे पर नजर आई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.