Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास, कांग्रेस विधायक पर ईडी का छापा

बेंगलुरु |  ऑनलाइन गेमिंग बिल के संसद से पास होने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार सुबह उनके घर सहित देशभर में 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

छापेमारी बेंगलुरु, हुबली, गंगटोक, मुंबई, जोधपुर और गोवा जैसे बड़े शहरों में की गई। गोवा के पांच बड़े कैसीनो – पप्पीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स, पप्पीज प्राइड, ओशन 7 और बिग डैडी – पर भी कार्रवाई हुई।

करोड़ों की संपत्ति बरामद

ED की टीम ने विधायक के घर से ₹12 करोड़ नकद, जिसमें ₹1 करोड़ की विदेशी मुद्रा भी शामिल है, जब्त की। इसके अलावा ₹6 करोड़ का सोना, 10 किलो चांदी और चार लग्जरी गाड़ियां मिलीं। साथ ही 17 बैंक खाते और 2 लॉकर फ्रीज कर दिए गए हैं।

दुबई से चल रहा था गोरखधंधा

जांच में सामने आया कि पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित हो रहा था। विधायक के भाई के.सी. थिप्पेस्वामी वहां से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनियां चला रहे थे। ये कंपनियां ऑनलाइन सट्टेबाजी और कॉल सेंटर सर्विस से जुड़ी थीं। विधायक का दूसरा भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस खेल में शामिल बताए जा रहे हैं।

गंगटोक से विधायक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में विधायक वीरेंद्र और उनके साथी गंगटोक पहुंचे थे और एक लैंड कैसीनो को लीज पर लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर बेंगलुरु ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.