Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में किडनी अस्पताल डॉक्टर पर गोलीकांड

जालंधर  | जालंधर में अर्बन स्टेट फेज-2 में किडनी अस्पताल के डॉक्टर राहुल सूद पर हमला करने वाले बदमाश अब सोढल इलाके में देखे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों को बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते देखा गया। पुलिस को उनकी बाइक का नंबर भी मिल चुका है, लेकिन वह असली है या नकली, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दोमोरिया पुल से होते हुए किशनपुरा चौक और दोआबा चौक के रास्ते सोढल रोड तक गए थे। पुलिस की कई टीमें उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं। तकनीकी जांच और ह्यूमन सोर्सेज की मदद से पुलिस ने दावा किया है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना मंगलवार रात की है, जब जालंधर हाईट्स निवासी डॉक्टर राहुल सूद सुपर मार्केट से सामान लेकर अपनी गाड़ी के पास लौटे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में डालने की कोशिश की। डॉक्टर ने कैश और गोल्ड देने की पेशकश भी की, लेकिन आरोपी लगातार उन्हें गाड़ी में धकेलते रहे। विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी, जो डॉक्टर के पैर में लगी।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और थाना सात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना के लाडोवाल चौक में बड़ा हादसा टला

लक्की भट्टी | लुधियानाशहर के व्यस्त लाडोवाल चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि...

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुरढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक...

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.