Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा में वाटर स्पोर्ट्स पर 15 सितंबर तक रोक

चम्बा | चम्बा जिला के चमेरा झील में पर्यटन विभाग ने मानसून के दौरान बढ़ते जल स्तर को देखते हुए वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों पर फिलहाल 15 सितंबर तक रोक लगा दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी भी व्यक्ति द्वारा पर्यटकों की जान को जोखिम में डालकर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि संचालित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मानसून के समय पानी का वहाब काफी बढ़ जाता है, जिससे गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि पर्यटक 15 सितंबर के बाद सुरक्षित वातावरण में वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने संचालनकर्ताओं को इस रोक की जानकारी दे दी है और कहा कि किसी भी उल्लंघन की स्थिति में नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग का उद्देश्य सुरक्षा को सर्वोपरि रखना है और पर्यटकों को किसी भी प्रकार के जोखिम से बचाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना के लाडोवाल चौक में बड़ा हादसा टला

लक्की भट्टी | लुधियानाशहर के व्यस्त लाडोवाल चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि...

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुरढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक...

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.