Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बालीचौकी में जमीन धंसने से गिरा मकान

बालीचौकी  | बालीचौकी उपमंडल के मुख्य बाजार में बीती रात को दो लोगों का 30 कमरों का मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। गणीमत यही रही कि मकान को पहले ही खाली करवा दिया गया था जिससे किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जो मकान गिरे उसमें बली राम और बीरी सिंह के मकान शामिल हैं। इन घरों में 8 दुकानें और 30 कमरे थे। यह भवन किराए पर दिए हुए थे और किराएदार यहां रहते थे। बुधवार को यहां जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ जिसके कारण 13 घरों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खतरे को भांपते हुए इन भवनों को खाली करवा दिया था। इन भवनों में 60 से अधिक परिवार रहते और 40 से अधिक दुकानदार अपनी दुकानदारी करते थे जो अब दूसरे स्थानों पर और प्रशासन की तरफ से बनाए गए राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। घरों से कुछ सामान को निकाल लिया गया है जबकि कुछ सामान अभी भी इनके अंदर ही है और उसे निकालना संभव नहीं है। जमीन धंसने के कारण बालीचौकी, शारश, खलाओ और रही के लिए जाने वाले रास्ते भी ध्वस्त हो गए हैं। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने के लिए रास्ता नहीं रहा है। एसडीएम बालीचौकी देवी चंद ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावितों को प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

वर्ष 2023 से शुरू हुआ है यहां जमीन धंसने का सिलसिला

बता दें कि यहां वर्ष 2023 में जमीन धंसने का सिलसिला शुरू हुआ है। उस वक्त भी बालीचौकी में नाग मंदिर के पास पहाड़ धंसने के कारण 6 भवन तवाह हो गए थे। यह पूरा एक किलोमीटर की ढलान है जो लगातार धंस्ती जा रही है। पहाड़ की ढलान तीखी है जबकि चटान कच्ची व भूर भूरी हैं। इस पुरे इलाके का भुगर्भीय अध्ययन किया जाना जरूरी है। 

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना के लाडोवाल चौक में बड़ा हादसा टला

लक्की भट्टी | लुधियानाशहर के व्यस्त लाडोवाल चौक क्षेत्र में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा सड़क किनारे खोदे गए एक गहरे गड्ढे में एक कार अचानक जा गिरी। हादसे के समय कार में पूरा परिवार सवार था, लेकिन राहत की बात यह रही कि...

डेराबस्सी हलके में भाजपा वर्करों के साथ बदले की राजनीति बर्दाश्त नहीं: गुरदर्शन

गुरमीत सिंह | जीरकपुरढकोली की ग्रीन सिटी, वार्ड नंबर-6 में नगर निगम द्वारा शनिवार को की गई कथित तोड़-फोड़ की कार्रवाई ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में भाजपा के नेता गुरदर्शन सिंह सैणी ने प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े परिवारों व समर्थकों को राजनीतिक...

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.