Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हैरान कर देगा मकसद , जगत सिंह ने भरा उपराष्ट्रपति का पर्चा

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले के चांग गांव के रहने वाले 71 वर्षीय जगत सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बिजली निगम से अपर डिवीजन क्लर्क पद से रिटायर हो चुके जगत सिंह का कहना है कि उनका राजनीति में आने का एक ही उद्देश्य है – सरकारी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाना और एसवाईएल नहर में पानी लाना।

जगत सिंह ने 36 साल से ज्यादा समय तक बिजली निगम में सेवाएं दीं और 2012 में रिटायर होने के बाद लगातार चुनावी मैदान में उतरने लगे। वे अब तक 3 बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन कर चुके हैं, साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में उनका आवेदन हर बार प्रस्तावक और अनुमोदक सांसदों के समर्थन न मिलने पर खारिज हो चुका है।

इस बार भी उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया है, लेकिन नियमों के अनुसार उम्मीदवार को कम से कम 20 सांसदों का प्रस्ताव और 20 सांसदों का अनुमोदन जरूरी होता है। जगत सिंह को किसी भी सांसद का समर्थन नहीं मिला है, लिहाजा उनका नामांकन रद्द होना तय माना जा रहा है।

जगत सिंह का कहना है कि एसवाईएल का पानी पाकिस्तान जाने से रोककर हरियाणा और राजस्थान तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं। वे मानते हैं कि कर्मचारियों और किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए चुनाव लड़ना ही उनका तरीका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईडीएफसी बैंक घोटाला : प्रदूषण बोर्ड का पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार पंचकूला स्पेशल कोर्ट में पेश, तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर

मोनिका रावत , पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार को सरकारी धन के कथित गबन के मामले में वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह उन्हें पंचकूला सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्रवीन कुमार को तीन दिन के...

श्रावस्ती में ट्रकों की भीषण टक्कर: दो चालकों की मौत, परिवार समेत चार घायल

Summer express, श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि लकड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया और उसमें भरी लकड़ियां सड़क किनारे घर के बाहर सो...

पंजाब मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

Summer express, पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पंजाब मजदूरी करने जा रहे एक युवक की उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का...

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...

अंबाला में पिकअप और निजी बस की टक्कर: बाइक सवार की मौत, 11 मजदूर घायल

Summer express, अंबाला। पंजाब सीमा से सटे सरसिनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि निजी बस में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने निजी बस को टक्कर मार दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.