24 August, 2025
काजोल की अपकमिंग लीगल ड्रामा सीरीज़ ‘द ट्रायल 2’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस बार भी काजोल नयोनिका सेनगुप्ता के किरदार में दिखाई देंगी, जो एक वकील होने के साथ-साथ एक माँ की जिम्मेदारियों को भी निभाती हैं। कहानी में उनका संघर्ष सिर्फ पेशेवर जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि टूटते रिश्तों और परिवार पर पड़ते राजनीतिक दबाव से भी है।
पिछले सीज़न में सामने आए सेक्स स्कैंडल और भ्रष्टाचार ने उनकी शादी को हिला दिया था। अब इस नए सीज़न में यह देखने लायक होगा कि क्या नयोनिका अपने पति को माफ कर पाएंगी या रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा।
राजनीति और परिवार के बीच टकराव
सीरीज़ के दूसरे सीज़न में राजनीति का रंग और गहरा हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि काजोल का परिवार उनके पति के राजनीतिक करियर की वजह से और भी मुश्किलों में घिर जाता है। यहां तक कि उनकी बेटी को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।
काजोल का दमदार डायलॉग
ट्रेलर के अंत में काजोल एक मज़बूत माँ के रूप में सामने आती हैं। उनका डायलॉग,
“जब बच्चों की बात आती है, तो एक माँ अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। अब तुम्हारी लड़ाई एक माँ से है।”
फैंस के बीच वायरल हो चुका है।
फैंस की उत्सुकता
यूट्यूब पर ट्रेलर को अब तक 1 लाख 40 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी काजोल की परफॉर्मेंस और उनके माँ वाले लुक की खूब चर्चा हो रही है।
रिलीज़ डेट
‘द ट्रायल 2’ का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है और यह अमेरिकी सीरीज़ ‘गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण है। यह सीरीज़ 19 सितंबर 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।