Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीमहेश यात्रा मार्ग पर 22 घंटे जाम.. लंगर कमेटी बनी सहारा

Chamba, Manjur

मनीमहेश यात्रा के दौरान रविवार देर रात चंबा-भरमौर मार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। इस कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और हजारों श्रद्धालु करीब 22 घंटे तक जाम में फंसे रहे। अचानक आई इस आपदा से यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन इस कठिन घड़ी में हर हर महादेव लंगर कमेटी ने श्रद्धालुओं को राहत पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

लंगर कमेटी ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और चाय की व्यवस्था की। छोटे बच्चों को गर्म दूध उपलब्ध कराया गया, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों के ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान बनाया गया। श्रद्धालुओं ने राहत की सांस लेते हुए कमेटी की सेवा भावना की सराहना की।कठिन परिस्थितियों और भारी जाम के बावजूद बाबा भोले के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। रात को लंगर स्थल पर भजन-कीर्तन और नाच-गान से माहौल भक्ति में डूब गया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि फंसे रहना भले ही परेशानी भरा था, लेकिन लंगर कमेटी की सेवा और भजनों की गूंज ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।इधर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम लगातार सड़क बहाल करने में जुटी रही। पूरी रात और अगले दिन सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद मार्ग आंशिक रूप से खोला गया, जिससे जाम में फंसे श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे सुरक्षित आगे रवाना किया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह मार्ग अक्सर भूस्खलन की चपेट में रहता है, लेकिन इस बार लंबे समय तक जाम रहने से स्थिति बेहद गंभीर रही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.