लंदन | पूर्वी लंदन के इलफोर्ड इलाके में स्थित ‘इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट’ में आग लगने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आगजनी के संदेह में 15 वर्षीय लड़के और 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। झुलसे हुए तीन महिलाएं और दो पुरुष थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि उनमें से दो की हालत अभी भी गंभीर है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ‘सेंट्रल स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट’ के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा, “हमने मामले में दो गिरफ्तारियां की हैं और घटना की जांच तेजी से जारी है।” आरोपियों पर जान से मारने के इरादे से आगजनी का संदेह है और वे पुलिस हिरासत में हैं।
पुलिस ने बताया कि कुछ पीड़ित आग लगने से पहले घटनास्थल छोड़ चुके थे। आग से रेस्तरां को भारी नुकसान हुआ और कुछ सीसीटीवी फुटेज में चेहरा ढके संदिग्धों को आग लगाते हुए देखा गया। लंदन अग्निशमन सेवा आग के कारणों की जांच कर रही है।
लंदन एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि पांचों पीड़ितों को झुलसने और दम घुटने के कारण प्राथमिक उपचार दिया गया। दो को बड़े ट्रॉमा सेंटर और तीन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।