Facebook-f Youtube X-twitter

ऑटो चालक पर अज्ञात बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

महेंद्रगढ़  | महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया में देर रात एक ऑटो चालक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना रात ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच हुई। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए उप-नगरीय अस्पताल कनीना में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान धर्मेंद्र, पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र अपने घर में पत्नी ऊषा और बेटे जय के साथ सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके पैर में लगी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

धर्मेंद्र ने बताया कि वह कनीना में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है और किसी से दुश्मनी नहीं रखता। गोली लगते ही पत्नी ने लाइट ऑन करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने घर की बिजली काट दी। मोबाइल की टॉर्च से देखा तो गोली पैर में लगी हुई थी और गोली का खोल पास में पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से धर्मेंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। गोली छाती या सिर में नहीं लगी, जिससे उसकी जान बच गई।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.