Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैष्णो देवी यात्रा रुकी, हाईवे बंद, डोडा में आपदा

डोडा | जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में अचानक बादल फटने से भारी तबाही मची है। तेज बारिश और सैलाब में कम से कम दस से अधिक घर बर्बाद हो गए हैं। इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है और प्रशासन प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चिनाब नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बघलियार पावर प्रोजेक्ट और सलाल प्रोजेक्ट के गेट भी खोले जा सकते हैं, ताकि बांधों को किसी तरह का नुकसान न हो।

मौसम विभाग ने पहले ही कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। एहतियातन कई स्कूलों को बंद कर दिया गया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया।

इस घटना के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है और वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

एसडीएम अरुण कुमार बड्या ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कुछ घरों में दरारें आ गई हैं और लगभग 4-5 घर अब रहने लायक नहीं हैं। प्रभावित परिवारों को सरकारी संस्थानों और सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर की कई नदियां जैसे तवी, व्यास, उझ और रावी सामान्य स्तर से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ी इलाकों में ट्रेकिंग से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। आपातकालीन सहायता के लिए संपर्क नंबर: 0191-2525542 और 0191-2571616।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.