Facebook-f Youtube X-twitter

पण्डोह डैम से फ्लड गेट खुले, व्यास किनारे अलर्ट – हमीरपुर में अब तक 164 करोड़ का नुकसान

Hamirpur, Arvind

लगातार बारिश ने जिले में तबाही मचा दी है। पण्डोह डैम में जलस्तर बढ़ने के कारण बार-बार फ्लड गेट खोले जा रहे हैं, जिससे व्यास नदी का पानी उफान पर है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, खड्डों और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सुजानपुर और नादौन उपमंडल के लोग व्यास नदी के किनारे न जाएं। खराब मौसम में बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और बिजली की तारों से दूरी बनाए रखें।

भारी बारिश से भारी तबाही

पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण जिले में सरकारी और निजी संपत्ति को बड़ा नुकसान हुआ है।

  • मॉनसून सीज़न में अब तक कुल नुकसान 164.72 करोड़ रुपये से अधिक।
  • जल शक्ति विभाग को 85.03 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 72.75 करोड़ रुपये का नुकसान।
  • बिजली बोर्ड को 1.39 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.60 करोड़ रुपये की क्षति।
  • बागवानी को 18.06 लाख और कृषि को 1.15 लाख रुपये का नुकसान।

मकानों और गौशालाओं की स्थिति

  • 29 मकान (28 कच्चे व 1 पक्का) पूरी तरह ध्वस्त, अनुमानित नुकसान 54.15 लाख।
  • 180 मकान (166 कच्चे व 14 पक्के) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, 1 करोड़ से अधिक का नुकसान।
  • 27 अन्य भवनों को 10.62 लाख की क्षति।
  • 106 डंगे गिरे, नुकसान 95.36 लाख।
  • 218 गौशालाएं ध्वस्त, नुकसान 1.04 करोड़।

अमरजीत सिंह ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तुरंत भेजें, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत दी जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.