Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ एसपीएस परमार का निलंबन रद्द

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ और 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह परमार के निलंबन आदेशों को रद्द कर दिया है। सरकार द्वारा 25 अप्रैल 2025 को जारी निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। अब परमार को पंजाब डीजीपी को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद उनकी नई नियुक्ति को लेकर आदेश जारी होंगे।

गौरतलब है कि ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने विजिलेंस डायरेक्टर एडीजीपी एसपीएस परमार समेत फ्लाइंग स्क्वॉड एआईजी स्वर्नदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो एसएसपी हरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया था। जांच में सामने आया था कि कुछ लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस पाने या परीक्षा पास कराने के लिए दूसरों को परीक्षा में भेजा था। इस घोटाले के चलते कई लोगों को ऐसे लाइसेंस मिले, जो गाड़ी चलाना तक नहीं जानते थे।

बता दें कि परमार को 26 मार्च 2025 को विजिलेंस डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। उनके निलंबन के बाद 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी (एनआरआई) प्रवीण कुमार को विजिलेंस ब्यूरो की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परमार के निलंबन आदेश वापस ले लिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.