Facebook-f Youtube X-twitter

नांगल और मेहतपुर में हिमाचल एंट्री टोल टैक्स को लेकर बड़ा प्रदर्शन

नांगल | हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में लगाए गए एंट्री टोल टैक्स के विरोध में पंजाब के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर मेहतपुर में सैकड़ों लोग, जिनमें कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल थे, हिमाचल सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने टोल टैक्स को गैरकानूनी बताया और इसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिमाचल सरकार द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो नांगल में भी एंट्री टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार से अनुरोध किया जाएगा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे का एक साइड कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया, जिससे ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

प्रदर्शन के पीछे का कारण यह है कि हिमाचल सरकार वर्षों से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से एंट्री टैक्स वसूल रही है। विरोध प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले भी उन्होंने प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से अपनी आपत्ति जताई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा।

प्रतिवादी नेताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही टोल टैक्स हटाया नहीं गया, तो बड़े स्तर पर और तेज प्रदर्शन किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.