Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक के बेटे के बंगले में युवती का शव मिलने से सनसनी

टीकमगढ़  | मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बड़ा मामला सामने आया है। खरगापुर की कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर के बेटे अभियंत सिंह गौर के छतरपुर स्थित बंगले में एक 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला है। शव बंगले के पीछे आम के पेड़ से लटका हुआ था और उसके चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को हुई घटना, जानकारी देर से सार्वजनिक

घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसकी जानकारी बुधवार शाम को सार्वजनिक हुई। आनन-फानन में मृतका का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान सपना रैकवार निवासी महोबा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सपना लंबे समय से विधायक के बेटे अभियंत सिंह गौर के घर पर रह रही थी।

विधायक के बेटे का बयान

अभियंत सिंह गौर का कहना है कि घटना के समय वे दिल्ली में थे। उन्होंने बताया कि – “मेरी पत्नी और 17 वर्षीय बेटे ने मुझे फोन पर इसकी सूचना दी। सपना हमारे घर में नौकरानी नहीं थी, बल्कि बेटी की तरह रहती थी। वह पांच साल की उम्र से हमारे साथ रह रही थी। हम उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। वह मोबाइल इस्तेमाल नहीं करती थी और कभी परेशान भी नजर नहीं आई।”

परिवार की चुप्पी

सपना के पिता भोला रैकवार महोबा जिले के बेलाताल के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सपना की मां छतरपुर पहुंचीं। हालांकि, अब तक परिवार की ओर से पुलिस को कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.