29 August, 2025
हाल ही में अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट की घोषणा की।
9 जनवरी 2026 को होगी रिलीज
निर्माताओं ने पुष्टि की है कि ‘द राजा साब’ 9 जनवरी, 2026 को संक्रांति के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद, विवेक कुचिबोटला और ईशान सक्सेना ने मिलकर किया है।
फिल्म की कहानी और कास्ट
‘द राजा साब’ का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। यह एक बड़े बजट की हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगी, जबकि संजय दत्त भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा मुकाबला
संक्रांति पर ‘द राजा साब’ के साथ-साथ चिरंजीवी की ‘मन शंकर वर प्रसाद गरु’, ‘अनागनगा ओका रोजु’ और विजय की ‘जना नायकन’ भी रिलीज होंगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
प्रभास का वर्कफ्रंट
‘द राजा साब’ के अलावा प्रभास जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की कॉप ड्रामा ‘स्पिरिट’, निर्देशक हनु राघवपुडी की फिल्म ‘फौजी’, ‘सालार: भाग 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ की अगली किस्त में भी नजर आने वाले हैं।