चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 25 सितंबर से राज्य में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू कर दी जाएगी। इस योजना के तहत 23 साल या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2,100 रुपये जमा किए जाएंगे। योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाओं को मिलेगा।
पहले चरण में उन परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है। अनुमान है कि करीब 19 से 20 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ पाएंगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि योजना को और अधिक सुलभ बनाने के लिए छह से सात दिनों में एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भरकर योजना में शामिल हो सकेंगी।
यह योजना हरियाणा में बीजेपी के चुनावी वादों में शामिल थी और राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।