रांची | झारखंड के रांची जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के इचागढ़ थाना क्षेत्र के टिकर मोड़ पर 55 वर्षीय महिला प्रमिला देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की बेटी करीना देवी ने सोमवार को तमाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां रांची के कांटाटोली स्थित दानिश कुरैशी के घर गई थीं, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटीं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच और सुरागों की मदद से बुधवार को टीम ने बुंडू प्रखंड के एडेलहातु से दानिश कुरैशी और उसके सहयोगी एम. सऊद काजी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने खुलासा किया कि दानिश के पिता नसीम कुरैशी और प्रमिला देवी के बीच अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।