गुरुग्राम | हरियाणा से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक और पारिवारिक खबर सामने आई है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मां बन गई हैं। खास बात यह है कि वह सेरोगेसी के माध्यम से मां बनी हैं और उनका बेटा अब तीन माह का हो चुका है। बच्चे का नाम जयवीर सिंह रखा गया है और वर्तमान में उसका पालन-पोषण मंत्री आवास पर ही किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर राव परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, छोटे जयवीर सिंह को परिवार की विरासत का वारिस माना जा रहा है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आरती राव हरियाणा की राजनीति में सक्रिय हैं, जबकि छोटी बेटी भारती राव दो बेटों की मां हैं। राजनीतिक विरासत की बात करें तो, आरती राव ही फिलहाल अपने पिता की सियासी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में आरती राव ने अटेली हलके से चुनाव मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का परिचय दिया था। वहीं, उनके दादा राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। अब राव परिवार की नई पीढ़ी के रूप में जयवीर सिंह ने घर में कदम रखा है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा तेज है।