31 August, 2025
दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल में आयुष बडोनी की शानदार बल्लेबाज़ी ने उत्तर क्षेत्र को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। मैच चौथे दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में 183 रन की बढ़त के आधार पर उत्तर क्षेत्र ने जीत दर्ज की।
दूसरी पारी में टीम ने चार विकेट पर 658 रन बनाकर पारी घोषित की। इसमें बडोनी ने 223 गेंदों पर नाबाद 204 रन जड़े। कप्तान अंकित शर्मा 198 रन पर आउट होकर दोहरे शतक से चूक गए।निशांत सिंधू ने 68 रन बनाकर बडोनी के साथ 157 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, पहली पारी में हैट्रिक सहित पांच विकेट लेने वाले आकिब नबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।कप्तान अंकित शर्मा ने कहा कि टीम के पास नतीजे के लिए खेलने का मौका था, लेकिन खिलाड़ियों को एशिया कप से पहले फिट रखने के लिए उन्होंने ड्रॉ को स्वीकार किया।