Una, Rakesh
कुटलैहड़ क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर लहासे गिरने, पेयजल योजनाओं की पाइप लाइनें बह जाने और कई जगहों पर मकानों व कृषि भूमि को नुकसान पहुँचने जैसी घटनाओं से लोग परेशान हैं।
कुटलैहड़ के कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से राहत व बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ली।भारी बारिश के बीच विधायक कई गांवों और नुक्सानग्रस्त स्थलों पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट जल्द तैयार की जाए और राहत कार्य में किसी तरह की देरी न हो।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि “सरकार और प्रशासन मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी परिवार को अकेला महसूस न होने दिया जाए।”