1 September, 2025
मैडॉक फिल्म्स की नई रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और दर्शकों से अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। रिलीज़ के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है, जिससे फिल्म को शुरुआती दिनों में मजबूत पकड़ मिली है।
पहला वीकेंड कलेक्शन
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन ₹7.25 करोड़ की कमाई की और साल की पाँचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। दूसरे दिन 27.59% की ग्रोथ के साथ फिल्म ने ₹9.25 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे दिन कलेक्शन ₹10.25 करोड़ तक पहुंचा। इस तरह ‘परम सुंदरी’ का कुल वीकेंड कलेक्शन ₹26.75 करोड़ हो गया है।
फिल्म और कहानी
तुषार जलोटा के निर्देशन और दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इनके साथ मनजोत सिंह, संजय कपूर, रेंजी पणिक्कर, इनायत वर्मा और तन्वी राम भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।
कहानी एक दिल्ली के उत्तर भारतीय लड़के परम और केरल की दक्षिण भारतीय लड़की सुंदरी की है, जिनकी मुलाकात एक एआई ऐप के ज़रिए होती है। फिल्म के म्यूजिक और विजुअल्स की तारीफ की गई है, लेकिन कहानी और कुछ किरदारों के चित्रण पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। वहीं, सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।