1 September, 2025
क्या आप जानते हैं कि प्याज के छिलके सिर्फ कचरा नहीं, बल्कि आपके बालों के लिए खजाना साबित हो सकते हैं? रिसर्च के अनुसार प्याज के छिलकों में विटामिन A, C और E पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं।
अगर आपके बालों की लंबाई बढ़नी रुक गई है तो प्याज के छिलकों से तैयार टोनर आपकी मदद कर सकता है। यह न सिर्फ जड़ों को मजबूत करता है बल्कि बालों के टूटने को कम करने में भी सहायक है।इतना ही नहीं, नियमित इस्तेमाल से यह टोनर समय से पहले सफेद हो रहे बालों को भी रोकने में मददगार माना जाता है। प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर प्याज के छिलकों का यह घरेलू नुस्खा बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में कारगर हो सकता है।