Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

न्यू शिमला में भारी बारिश से दरका एम्बुलेंस मार्ग.. खतरे में कई घर

2 September, 2025

भारी बारिश से राजधानी में जगह-जगह पेड़ गिरने और जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में शिमला के न्यू शिमला सेक्टर-4 में एम्बुलेंस रोड पर दरारें पड़ गईं और डंगा टूटकर गिर गया। इससे सड़क के नीचे बने घरों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है, वहीं ऊपर की ओर बने मकानों पर भी संकट मंडरा रहा है।

स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग में

प्रशासन की टीम ने मौके का दौरा जरूर किया, लेकिन अभी तक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़क को तिरपाल से ढककर अस्थायी इंतज़ाम किया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग धंसने और डंगा गिरने से उनके घरों को खतरा हो गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए। यहां तक कि खतरनाक पेड़, जो घरों के लिए खतरा बने हुए हैं, उन्हें भी नहीं काटा गया।

लोगों ने मांग की है कि इन पेड़ों को तुरंत काटा जाए और गिरे हुए डंगे को दुरुस्त किया जाए, ताकि घर सुरक्षित हो सकें। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे भारी बारिश में जाग-जागकर रातें गुजारने को मजबूर हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...

रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने खुद तैयार कीं आकर्षक राखियां

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। रोज पब्लिक स्कूल, सुल्याली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, लेखन...

हिमाचल में 30 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त की शाम से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 3 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में...

जयराम ठाकुर ने टैक्सी ऑपरेटरों का आमरण अनशन खत्म करवाया, यूनियन ने 2027 में भाजपा समर्थन का किया ऐलान

Summer express, संजू, शिमला। रक्षाबंधन के दिन हिमाचल प्रदेश में टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया। शिमला के चौड़ा मैदान में पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों का अनशन शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समाप्त करवाया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.