Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका-भारत टकराव: शुल्क विवाद के बीच बेसेन्ट का बड़ा बयान

अमेरिका  | भारत और अमेरिका के बीच शुल्क को लेकर जारी खींचतान पर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अंततः दोनों देश इस मसले का हल निकाल लेंगे। बेसेन्ट ने दावा किया कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्य रूस से नहीं, बल्कि अमेरिका और चीन से कहीं अधिक मेल खाते हैं।

फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में बेसेन्ट ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) को ‘‘सिर्फ दिखावे का मंच’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना मंच है, जिसका असर अब केवल प्रदर्शनात्मक ही रह गया है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब चीन के तियानजिन शहर में एससीओ शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और चीन के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की।

बेसेन्ट ने रूस से भारत की तेल खरीद पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदकर और पुनः बेचकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक मदद दी है। हालांकि, भारत बार-बार यह साफ कर चुका है कि उसकी ऊर्जा नीतियां राष्ट्रीय हित और बाज़ार की ज़रूरतों पर आधारित हैं।

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल आयात जारी रखने के चलते भारत पर 50% तक टैरिफ लगा दिया है। भारत ने इन शुल्कों को “अनुचित और अकारण” बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टैरिफ विवाद ने पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका रिश्तों को सबसे निचले स्तर पर ला दिया है।

बेसेन्ट ने यह भी कहा कि रूस पर और कड़े प्रतिबंधों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और आने वाले दिनों में अहम कदम उठाए जा सकते हैं

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.