अमृतसर | पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। अमृतसर जिले के अजनाला और रामदास क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं।
अमृतसर प्रशासन ने ड्रोन का इस्तेमाल कर प्रभावित घरों तक जरूरी राहत सामग्री पहुँचाना शुरू किया है। इन ड्रोन के माध्यम से बिस्कुट, दवाइयां, सूखा राशन और हल्की लेकिन जरूरी वस्तुएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। फिलहाल ड्रोन की संख्या सीमित है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि यह तरीका उन इलाकों तक मदद पहुंचाने में कारगर साबित हो रहा है, जहां अन्य साधनों से पहुँचना मुश्किल है।
सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं, प्रशासन ड्रोन के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी भी कर रहा है। ऊंचाई से ली जा रही लाइव फीड से अधिकारियों को यह पता चल रहा है कि पानी का स्तर किन जगहों पर बढ़ रहा है और किस क्षेत्र में तुरंत बचाव की जरूरत है।