भिवानी | मनीषा की मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। सभी के मन में यही सवाल है कि क्या यह हत्या थी या सुसाइड। इस सवाल का जवाब अब सीबीआई की जांच से ही मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई टीम ने रविवार को मनीषा के परिजनों से फोन पर संपर्क किया और कुछ ही दिनों में गांव में पहुंचने की बात कही। सोमवार को पूरा दिन परिजन सीबीआई टीम का बेसब्री से इंतजार करते रहे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सीबीआई की टीम मनीषा के गांव में पहुंच सकती है और प्रारंभिक जांच शुरू करेगी। इससे पहले, स्थानीय पुलिस और सीआईडी ने भी मामले में जरूरी बिंदुओं पर काम किया है।
परिजन और गांववासी अब इस जांच का इंतजार कर रहे हैं ताकि सच सामने आ सके और मनीषा के निधन की रहस्य से पर्दा उठ सके।