पटियाला | पंजाब के सनौर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी धारा 376 के पुराने मामले में की गई है।
सूत्रों के अनुसार, विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही राज्य सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी की थी और सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया था।
गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने मामले पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ इसे आगामी चुनावी परिस्थितियों में अहम मोड़ मान रहे हैं।