Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उफ्फ ये सियापा’ में बिना डायलॉग्स का अनोखा प्रयोग, रिलीज से पहले आया दमदार ट्रैक ‘तमंचा

2 September, 2025


बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों से अलग हटकर बनने जा रही फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ पूरी तरह एक नया प्रयोग है।खास बात यह है कि फिल्म में 0% डायलॉग और 100% अफरातफरी होगी।अब फिल्म के म्यूज़िक एलबम का दूसरा ट्रैक ‘तमंचा’ रिलीज़ के लिए तैयार है, जिसे लीजेंडरी म्यूज़िक डायरेक्टर ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। इस ऊर्जावान डांस नंबर को अपनी दमदार आवाज़ से सुनिधि चौहान ने गाया है और इसके बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने।

गाने में नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस मूव्स और अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी, वहीं उनके साथ सोहम शाह भी स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे।गाने के बारे में ए.आर. रहमान का कहना है कि—जब फिल्म में डायलॉग्स नहीं हैं, तब म्यूज़िक सिर्फ बैकग्राउंड नहीं बल्कि असली कहानीकार बन जाता है। ‘तमंचा’ में हमने सटीकता और सब्र के साथ जोश का मेल किया है।”वहीं, सुनिधि चौहान ने इसे “लुभावने और बोल्डनेस के बीच का संतुलन” बताया, जो लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों में जगह बनाए रखेगा।फिल्म लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसे जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं।उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.