Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश में सात सितंबर तक बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

Shimla, Sanju


हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फ़ैसला लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को सात सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी।

मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक नुक़सान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला थमने की संभावना कम है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से सेब सीज़न पर भी असर पड़ा है। अब तक राज्य के सेब बहुल इलाक़ों से 1.35 करोड़ पेटियां बाज़ार तक पहुंच चुकी हैं। सरकार ने बागवानों को आश्वस्त किया है कि उनकी फ़सल को मंडियों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य कर रही है और बागवानों की हर संभव मदद की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने गिनाईं विकास योजनाएं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस...

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.