Facebook-f Youtube X-twitter

पौंग बांध का जलस्तर खतरे की रेखा पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

Kangra, Sanjeev

लगातार बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से तेज़ जलप्रवाह के चलते पौंग बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में पानी का स्तर 1.5 फीट से अधिक बढ़ने के बाद बांध खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

2 सितंबर की स्थिति

मंगलवार सुबह बांध का जलस्तर 1392.16 फीट दर्ज किया गया। उस समय बांध में 1,15,796 क्यूसेक पानी आ रहा था। पानी छोड़ने की मात्रा 75,859 क्यूसेक रही, जिसमें 58,871 क्यूसेक स्पिलवे और 16,988 क्यूसेक टरबाइन से छोड़ा गया। मौसम पूरे दिन बादलों से घिरा रहा।

3 सितंबर की सुबह

बुधवार सुबह 8 बजे जलस्तर बढ़कर 1393.52 फीट तक पहुंच गया। इस दौरान 2,00,177 क्यूसेक पानी का प्रवाह दर्ज हुआ। बांध से 79,659 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें 62,671 क्यूसेक स्पिलवे और 16,988 क्यूसेक टरबाइन से निकाला गया। डाउनस्ट्रीम पर एसएनबी में 68,159 क्यूसेक और एमएचसी पर 11,500 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

प्रशासन का अलर्ट

जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने फतेहपुर, इंदौरा और आसपास के निचले क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

ग्रामीणों में चिंता

गांवों में पानी भरने का खतरा बढ़ने से खेत, घर और मवेशी प्रभावित हो सकते हैं। कई परिवार पहले ही सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करने लगे हैं। राहत और बचाव टीमें हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.