Shimla, Sanju
भरमौर विधानसभा क्षेत्र में आई भारी आपदा के चलते क्षेत्र पिछले छह दिनों से देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। अब तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। इस बीच भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे दिन-रात सड़कों को खुलवाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं और प्रभावित लोगों व अस्पताल में उपचाराधीन श्रद्धालुओं से मिलकर हाल-चाल ले रहे हैं।
हेलीकॉप्टर सेवा पर लूटखसोट के आरोप
विधायक ने बताया कि वे लगातार डीसी चम्बा से संपर्क में हैं और राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दे रहे हैं।डॉ. जनकराज ने कहा कि भरमौर क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सड़क संपर्क पूरी तरह से ठप्प है और अब भी कई श्रद्धालु मणिमहेश में फंसे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित किया गया हो, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र को किसी भी तरह का राहत पैकेज नहीं दिया गया है।इसके साथ ही उन्होंने चम्बा-भरमौर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी पर भी मनमाने दाम वसूलने के आरोप लगाए और इसे प्रभावित जनता के साथ सीधी लूट बताया।