Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हथिनीकुंड से 80 घंटे पानी, गांवों में मचा हाहाकार

यमुनानगर |  हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पिछले 80 घंटे से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली और हरियाणा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 1 सितंबर की सुबह 4 बजे बैराज के गेट खोले गए थे, जिसके बाद अधिकतम 3.29 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल बैराज से मध्यम स्तर पर पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे “मिनी फ्लड” माना जा रहा है।

इस बीच बैराज के उत्तर प्रदेश की ओर बने गाइड बंध के कुछ कंक्रीट ब्लॉक पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। हालांकि सिंचाई विभाग ने साफ किया है कि इससे बैराज को किसी तरह का खतरा नहीं है और पानी का स्तर घटते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

गांवों में कटाव, सैकड़ों एकड़ जमीन यमुना में समाई

लगातार डिस्चार्ज से यमुनानगर जिले के एक दर्जन से ज्यादा गांवों में भूमि कटाव हो चुका है। कमालपुर टापू, पोबरी, लाकड़, बंजारा बॉस, उन्हेड़ी, बीबीपुर और कालेश्वर जैसे गांवों की सैकड़ों एकड़ भूमि यमुना की धारा में समा चुकी है। विभाग ने स्वीकार किया है कि पोबरी और कमालपुर गांवों में यमुना आबादी के करीब पहुंच गई थी, जहां बचाव कार्य जारी है।

पिछले साल आया था सबसे ज्यादा पानी

सिंचाई विभाग के मुताबिक, 2023 में यमुना में सर्वाधिक 3.59 लाख क्यूसेक पानी आया था। नियमों के अनुसार, 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी “लो फ्लड”, 1.5 लाख से ज्यादा “मीडियम फ्लड” और ढाई लाख से ऊपर “हाई फ्लड” माना जाता है। इस बार बैराज से 18 घंटे तक “हाई फ्लड” और 80 घंटे से लगातार “मीडियम फ्लड” स्तर का पानी छोड़ा जा रहा है।

मंत्री के आदेश, अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं। किसी को भी स्टेशन छोड़ने की इजाजत नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे यमुना के किनारे न जाएं। हाल ही में बेलगढ़ क्षेत्र में दो बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है, इसलिए अभिभावकों से खासतौर पर बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

Summer express/पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है। ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.