Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाद्रपद पूर्णिमा 2025: 7 सितंबर को होगा पितृपक्ष का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

4 September, 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि 7 सितंबर 2025, रविवार को पड़ रही है। इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत होगी, जो 21 सितंबर तक चलेगा।

पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 7 सितंबर को रात 01 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर उसी दिन रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस कारण भाद्रपद पूर्णिमा और पितृपक्ष का आरंभ एक ही दिन 7 सितंबर को होगा।श्राद्ध कर्म और तर्पण को लेकर भ्रम की स्थिति से बचें। विद्वानों के अनुसार पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध 7 सितंबर (रविवार) को ही किया जाएगा। चूंकि सूतक काल दोपहर 12:57 से प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए तर्पण जैसे कार्य इससे पहले किए जा सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं में पितृपक्ष का विशेष महत्व है। इस अवधि में पितरों के निमित्त तर्पण, दान और श्राद्ध करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि ग्रहण काल में किया गया दान-पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।इस प्रकार इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 से होगी और इसका समापन 21 सितंबर 2025 को होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.