Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाइजीरिया हादसा: नदी में समाए सपने, बची धुंधली उम्मीदें

अबुजा | उत्तर-मध्य नाइजीरिया से एक बड़ा हादसा सामने आया है। बोरगु क्षेत्र में नदी में जा रही एक ओवरलोडेड नाव पेड़ की डाल से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (NEMA) के अधिकारी हुसैनी इसाह ने बताया कि हादसे के वक्त नाव में करीब 90 लोग सवार थे। अचानक नाव तेज बहाव में फंस गई और पेड़ से टकराकर गहरे पानी में डूब गई।

बचाव अभियान जारी

अधिकारियों के मुताबिक अब तक 50 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हालांकि लापता लोगों की सही संख्या स्पष्ट नहीं है क्योंकि बचाव दल अभी भी नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

नाइजीरिया में आम हैं नाव हादसे

बारिश के मौसम में नाइजीरिया के कई ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में नाव हादसे आम हो गए हैं। इसकी बड़ी वजहें ओवरलोडिंग, खराब रखरखाव और सुरक्षा उपायों की कमी हैं। ज़्यादातर नावों में लाइफ जैकेट जैसे जरूरी इंतजाम नहीं होते, जिसके चलते हादसों में मौत का आंकड़ा बढ़ जाता है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही सोकोतो राज्य में एक नाव डूबने से 25 लोग लापता हो गए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.