Facebook-f Youtube X-twitter

मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी तेज़

Shimla, 4 September

जिला चम्बा में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

हेलीकॉप्टर और वाहनों से लगातार हो रहा रेस्क्यू, सरकार ने दिए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने आज भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को वाहनों के माध्यम से चम्बा पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। जहां सड़कों को नुकसान हुआ है, वहां श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन ने उनकी सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल और मार्ग में भोजन-पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को छोटे हेलीकॉप्टरों से चम्बा लाया गया। इसके लिए सात उड़ानें भरी गईं। वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर भी पठानकोट में तैनात है, लेकिन मौसम के कारण फिलहाल उड़ान संभव नहीं हो सकी।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी कई दिनों से स्वयं मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। वे पैदल भरमौर तक पहुंचे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में निरंतर सक्रिय हैं।प्रदेश सरकार ने दोहराया है कि यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुणे यूनिट में उत्पीड़न आरोपों पर Infosys की सफाई, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

Summer express, नई दिल्ली। इन्फोसिस ने पुणे स्थित अपनी बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) यूनिट में कार्यस्थल पर उत्पीड़न से जुड़े सोशल मीडिया आरोपों पर औपचारिक प्रतिक्रिया दी है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र का आईटी सेक्टर पहले से ही कार्यस्थल सुरक्षा और व्यवहार को लेकर जांच के दायरे में है। न्यूज...

राजपुरा के तीन स्कूलों को बम धमकी, साइबर जांच शुरू

Summer express , राजपुरा। पंजाब के राजपुरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए और सभी स्कूलों को खाली कराकर बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। धमकी जिन स्कूलों...

मोहड़ा के पास कंटेनर–बाइक टक्कर के बाद भीषण आग, बाइक सवार घायल

Summer express, मोहड़ा  | मोहड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 9:30 बजे कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों वाहनों को...

सोनीपत में फानों की आग बुझाते किसान की मौत, 9 एकड़ फसल राख

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ककरोई में गेहूं के फानों (फसल अवशेष) में लगी आग बुझाने के प्रयास में एक 65 वर्षीय किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान उमेद सिंह दहिया आग को अपने खेत से आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे आग की चपेट में...

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.